Nainital News: स्वास्थ्य सेवाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश
नैनीताल, जुलाई 20 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं आयुक्त एवं दीपक रावत ने सोमवार को नैनीताल स्थित आयुक्त कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक की। जिसमें सभी सीएमओ और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य योजनाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।आयुक्त ने अस्पतालों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं की निर्बाध आपूर्ति, चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी, बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान भारत योजना तथा वर्षा ऋतु में डेंगू और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में कैंसर मरीजों के लिए रोडवेज यात्रा सुविधा पर भी चर्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.