नैनीताल, अगस्त 13 -- Nainital News: गरमपानी। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के चलते गुरुवार को सीएचसी गरमपानी में प्रस्तावित स्वास्थ्य शिविर स्थगित कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक बेतालघाट अभिलाषा पांडेय के निर्देश पर सभी सीएचओ और एएनएम ने अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाए। जिनमें 33 गर्भवती महिलाओं की जांच, 33 एचबी जांच, 11 एएनसी एचआईवी टेस्ट, 24 बच्चों को एचपीवी वैक्सीन, 33 टीबी स्क्रीनिंग, 123 लोगों की शुगर व 143 लोगों की बीपी जांच की गई। इसके अलावा नौ सिफलिस टेस्ट, तीन निक्षय आईडी बनाए गए। एक बच्चे को डीपीटी-5 का टीका लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...