Nainital News: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं
नैनीताल, अगस्त 5 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता । डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के संबंध में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। स्कूलों में देश भक्ति गीतों के साथ ही प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों में सुबह सात बजे से प्रभात फेरी और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस के एक सप्ताह पूर्व से विभिन्न विद्यालय स्तर पर पेंटिंग, क्विज, निबंध आदि आयोजित कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.