Nainital News: स्नोव्यू वार्ड में सभासद ने लगवाया एसआईआर शिविर
नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: नैनीताल। मतदाता सूची को दुरुस्त करने और पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल करने के उद्देश्य से स्नोव्यू वार्ड में सभासद जितेंद्र कुमार पांडेय ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) शिविर लगवाया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न कार्य कराए। साथ ही मतदाता सूची में पहले से दर्ज नामों में त्रुटियों को ठीक कराने को भी लोगों ने जानकारी दी और संशोधन कराए। शिविर में करीब 30 लोगों ने लाभ लिया। इस दौरान बीएलओ चेतन जोशी, स्वाति साह, नशरीन, मंजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.