Nainital News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के आवेदन 30 नवंबर तक करें
नैनीताल, नवम्बर 21 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने एनईपी के नए पाठ्यक्रम के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बीए, बीएससी और बीकॉम) की मुख्य एवं बैक परीक्षाओं के आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा आवेदन के लिए समर्थ पोर्टल 21 नवंबर से खोल दिया गया है। विद्यार्थी 30 नवंबर तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे। विवि के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट के अनुसार, पाठ्यक्रम कोड 101, 102 और 103 के तहत आने वाले विद्यार्थियों को तय तिथि तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.