Nainital News: स्थिति सामान्य होने तक रोजाना टैंकरों से भेजे शुद्ध पेयजल : डीएम
नैनीताल, सितम्बर 11 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। ज्योलीकोट और समीपवर्ती क्षेत्रों में दूषित पेयजल से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए डीएम ललित मोहन रयाल ने पेयजल विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में पेयजल की शुद्धता एवं नियमित आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल संस्थान की ओर से शुक्रवार को भी क्षेत्र में टैंकरों के जरिए पेयजल आपूर्ति की गई। विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न पेयजल टैंकों, स्रोतों एवं पाइप लाइनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान टैंकों की सफाई, क्लोरीनेशन, फ्लैशिंग और मरम्मत के कार्य युद्धस्तर पर कराए गए। डीएम ने कहा कि जब तक स्थिति पूर्णतः सामान्य नहीं हो जाती, तब तक प्रतिदिन टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.