Nainital News: स्तन कैंसर जागरूकता को लेकर तीन अक्टूबर को निकलेगी रैली
नैनीताल, अक्टूबर 1 -- Nainital News: नैनीताल । स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आशा फाउंडेशन की ओर से तीन अक्टूबर को नैनीताल में ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का आयोजन डीएसए मैदान से सुबह आठ बजे किया जाएगा। डीएसए मैदान से माल रोड होते हुए इंडिया होटल से रैली वापस डीएसए मैदान पहुंचेगी जहां पर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि रैली के माध्यम से महिलाओं और परिवारों को स्तन कैंसर की समय पर पहचान, बचाव, नियमित स्क्रीनिंग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाने और शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान के महत्व का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से रैली में शामिल होकर जागरूकता अभियान को समर्थन देने की अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.