Nainital News: स्टाफ हाउस में पांच घंटे गुल रही बिजली
नैनीताल, सितम्बर 6 -- Nainital News: नैनीताल। लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को स्टाफ हाउस कंपाउंड क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय भावना देवी ने बताया कि दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं रही। स्टाफ हाउस क्षेत्र में हल्की बारिश में भी अक्सर बिजली चली जाती है। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया, कि तेज बारिश और हवा के कारण बिजली के तार हिलने से आपूर्ति बाधित हुई थी। टीम भेजकर तार ठीक कर बिजली सुचारू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.