नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल निवासी एक महिला ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर सड़क हादसे के बाद स्कूल कैब पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए कुलपति एवं पुलिस से शिकायत की है। महिला ने ईमेल के माध्यम से भेजी शिकायत में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि मामूली सड़क हादसे के बाद प्रोफेसर ने अपना आपा खो दिया और स्कूल कैब पर पत्थर फेंक दिया, जिससे कैब का पिछला शीशा टूट गया। उनका कहना है कि उस समय उनका बेटा भी कैब में मौजूद था और उसने पूरी घटना देखी। यह भी पढ़ें- मुझे फर्श पर पटका, पति ने की जबरन संबंध बनाने की कोशिश- IIT प्रोफेसर दंपति में रार शिकायत के अनुसार शीशा टूटने से कांच के टुकड़े बच्चों के कपड़ों, हाथों और गर्दन तक पहुंच गए...