Nainital News: स्कूटी सवार को टक्कर मारकर फरार हुआ पर्यटक कार चालक
नैनीताल, नवम्बर 27 -- Nainital News: नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार पर्यटक कार ने मनोरा निवासी युवक वंश की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वंश सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन चालक मदद करने के बजाय कार समेत फरार हो गया। युवक कार का नंबर नोट नहीं कर सका, जिससे पहचान मुश्किल हो गई है। तल्लीताल थाने के एसएसआई विमल मिश्रा ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.