Nainital News: स्कूटी की टक्कर से मां-बेटा घायल
नैनीताल, जुलाई 6 -- Nainital News: नैनीताल। मल्लीताल के पॉलीटेक्निक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पर पैदल जा रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी।एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि पनुली देवी सुबह अपने 10 वर्षीय बेटे अनमोल को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तभी ढलान पर अनियंत्रित हुई स्कूटी उनसे टकरा गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, छात्र के सिर और महिला की कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उपचार के बाद, पनुली देवी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.