नैनीताल, जुलाई 18 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सोनम वांगचुक के समर्थन में शनिवार को तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा के समीप युवाओं और अन्य लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चले कार्यक्रम में करीब 30 लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वे सोनम वांगचुक के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।लोगों ने हाथ में पोस्टर लेकर शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान कई पर्यटक भी इसका उद्देश्य जानने के बाद कुछ समय के लिए स्वेच्छा से इसमें शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, पर्यावरण और नागरिक सहभागिता जैसे मुद्दों पर समाज में सार्थक संवाद की आवश्यकता है तथा इन्हीं मूल्यों के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- स...