Nainital News: सैनिक स्कूल नैनीताल ने 1-0 से जीता खिताब
नैनीताल, सितम्बर 10 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएसए मैदान में गुरुवार को आयोजित 9 ए साइड बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सैनिक स्कूल नैनीताल और ऑल सेंट्स कॉलेज के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सैनिक स्कूल नैनीताल ने ऑल सेंट्स कॉलेज को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। ऑल सेंट्स कॉलेज की टीम उपविजेता रही। समापन अवसर पर नैनीताल बैंक के एमडी सुशील कुमार मुख्य अतिथि रहे। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल विशिष्ट अतिथि रहीं। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- सेंट मेरीज की छात्राओं ने बास्केटबॉल और फुटबॉल में लहराया परचम यह भी पढ़ें- सेंट मेरीज की छात्राओं ने बास्केटबॉल और फुटबॉल में लहराया परचम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.