नैनीताल, अक्टूबर 26 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में सोमवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में करीब 500 कैडेटों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी परामर्श दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर की पहल पर आयोजित शिविर में रुद्रपुर के आई साइट हॉस्पिटल और फुटेला हॉस्पिटल की 10 सदस्यीय चिकित्सा टीम ने सेवाएं दीं। आई साइट हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ गौतम ने कैडेटों की आंखों की जांच की। वहीं, फुटेला हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. करण शर्मा ने हड्डियों, जोड़ों, शारीरिक मुद्रा और विकास से संबंधित समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। चिकित्सकों ने कैडेटों को आंखों की देखभाल, संतुलित आहा...