Nainital News: सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसो का चुनाव 26 को
नैनीताल, जुलाई 7 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की मंगलवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में संगठन का वार्षिक चुनाव आगामी 26 जुलाई को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।संगठन के महामंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि चुनाव 26 जुलाई को मल्लीताल स्कूल होंगे। चुनाव प्रक्रिया जिला अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संघ परिषद असलम अली, दीपक बिष्ट, एनबी पालीवाल की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। सदस्यों ने विभिन्न विभागों की ओर से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित बिलों के निस्तारण की मांग की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पेंशनर समाज की मासिक बैठक में सड़क निर्माण का उठा मुद्दा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.