Nainital News: सेंट जोसेफ और सनवाल स्कूल फाइनल में भिड़ेंगे
नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसए नैनीताल की ओर से आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिनमें सेंट जोसेफ कॉलेज और सनवाल स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में सेंट जोसेफ कॉलेज ने सेंट जॉन्स स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सनवाल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एक अगस्त को सेंट जोसेफ कॉलेज और सनवाल स्कूल के बीच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.