Nainital News: सूखाताल झील में चलाया स्वच्छता अभियान
नैनीताल, अक्टूबर 6 -- Nainital News: नैनीताल। नगर पालिका ने मंगलवार को सूखाताल झील और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान झील परिसर से करीब 25 किलो कचरा एकत्र किया। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार, सफाई निरीक्षक आकाश कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने सूखाताल झील, बंगाली कॉलोनी झील क्षेत्र और आसपास के हिस्सों में सफाई की। इस दौरान झील और उसके आसपास जमा कूड़ा-कचरा एकत्र कर निस्तारण को भेजा। पालिका अधिकारियों ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों के आसपास गंदगी नहीं फैलाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.