नैनीताल, जुलाई 23 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को सूखाताल झील क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका नैनीताल, वन विभाग, केएमवीएन समेत विभिन्न स्कूलों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने झील क्षेत्र को प्लास्टिक व अन्य अजैविक कचरे से मुक्त किया।सुबह 10 बजे शुरू हुए अभियान में एमएल साह बाल विद्यालय, सैनिक स्कूल, जीजीआईसी, जीआईसी और एशडेल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण प्रहरियों के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिभागियों ने सूखाताल झील और आसपास के क्षेत्र में फैली प्लास्टिक की बोतलें, खाद्य पदार्थों के रैपर, डिस्पोजेबल सामग्री तथा अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को एकत्र किया। नगर पालिका...