Nainital News: सुयालबाड़ी में सड़क धंसने से सीएचसी को खतरा
नैनीताल, सितम्बर 6 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। सुयालबाड़ी नथुवाखान ओड़ाखान स्टेट हाईवे पर सुयालबाड़ी सीएचसी गेट के समीप सड़क धंसने से आवाजाही प्रभावित हो गई है।लगातार बारिश के बीच सड़क का एक हिस्सा धंसने से सीएचसी भवन और परिसर को भी खतरा बना है। यदि समय रहते क्षतिग्रस्त हिस्से का स्थायी उपचार नहीं किया गया तो बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। सड़क की स्थिति को देखते हुए लोनिवि ने मौके पर जेसीबी भेजकर क्षतिग्रस्त हिस्से को छोटे वाहनों की आवाजाही के योग्य बनाया। स्थानीय अंकित सुयाल, मदन सुयाल ने विभाग से जल्द स्थायी मरम्मत कराने के साथ ही सीएचसी परिसर की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग पर जेसीबी भेजकर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.