Nainital News: सुयालबाड़ी में 27 लोगों ने कराई आंखों की जांच
नैनीताल, जुलाई 22 -- Nainital News: गरमपानी। हैड़ाखान चैरिटेबल एवं रिसर्च हॉस्पिटल की ओर से बुधवार को सुयालबाड़ी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 27 लोगों की आंखों की आधुनिक मशीनों से जांच की गई। तीन मरीजों में गंभीर नेत्र संबंधी समस्या पाई गई, जिन्हें आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए रानीखेत भेजा गया। अन्य सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। यहां मदन मोहन सुयाल, डॉ. बीएस रावत, दीपक सुयाल, जयंत नेगी, अनुभव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.