Nainital News: सीएमओ ने पीएचसी ज्योलीकोट का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं
नैनीताल, सितम्बर 1 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। ज्योलीकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने मंगलवार को पीएचसी ज्योलीकोट का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य शिविरों की तैयारी सीएमओ ने स्वास्थ्य टीमों को शिविरों में लोगों की जांच करने के साथ आवश्यकतानुसार उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के निर्देश दिए। साथ ही ओआरएस, जिंक और एल्बेंडाजोल समेत जरूरी दवाओं की उपलब्धता और वितरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पानी के नमूनों की नियमित जांच और क्लोरीनेशन कराने के भी निर्देश दिए। सीएमओ ने गांजा, छड़ा और ज्योलीकोट क्षेत्र का भ्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.