नैनीताल, अगस्त 14 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली में शुक्रवार को प्रांतीय चतुर्थ श्रेणी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने मांगों की अनदेखी के खिलाफ काला फीता बांधकर विरोध किया। आरोप लगाया कि उनकी जायज मांगों को पिछले पांच वर्षों से लगातार शासन के समक्ष रखा जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कर्मचारियों में खासा आक्रोश है। कर्मचारियों ने कहा कि धुलाई भत्ता देने के साथ ही डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक और लैब सहायक के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट की मांग लंबे समय से की जा रही है। कई बार शासन और विभागीय अधिकारियों के समक्ष मांग उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- Almora News: चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन मह...