Nainital News: सीएचसी बेतालघाट में नौ को लगेगा स्वास्थ्य शिविर
नैनीताल, अगस्त 6 -- Nainital News: बेतालघाट। सीएचसी बेतालघाट में नौ अगस्त को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर लगेगा। जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन और महिला रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आरोही संस्था के सहयोग से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा भी मिलेगी। एएनसी अल्ट्रासाउंड के लिए 300 रुपये व सामान्य अल्ट्रासाउंड के लिए 600 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। शिविर में एचआईवी जांच, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य आवश्यक स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.