Nainital News: सीएचसी परिसर से रातोंरात काट डाले चीड़ के पेड़
नैनीताल, अगस्त 20 -- Nainital News: भवाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली के परिसर से बीती बुधवार की रात अज्ञातों ने दो चीड़ के पेड़ काटकर गिरा दिए। सुबह अस्पताल पहुंचे कर्मचारियों ने इसकी सूचना सीएचसी प्रशासन को दी। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि दोनों चीड़ के पेड़ काफी समय से अस्पताल परिसर में थे। अज्ञात लोगों ने रात के समय पेड़ों को काटकर गिरा दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में इस तरह हरे पेड़ों को काटना गंभीर मामला है। घटना की जानकारी पर अस्पताल प्रशासन की ओर से वन विभाग को सूचना दी गई। डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि मामले में वन विभाग को लिखित शिकायत देकर पेड़ काटने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.