Nainital News: सिरसा गांव में गुलदार ने बकरी मारी, ग्रामीणों में दहशत
नैनीताल, सितम्बर 24 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव निवासी त्रिलोक सिंह जीना की बकरी बुधवार को घर के समीप चारा चर रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग निकला। घटना की सूचना पर गुरुवार को वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड अनिल बोरा, प्रदीप मौर्य और धर्मपाल मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली और उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को बताया कि सिरसा गांव और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से गुलदार की धमक बनी हुई है। चौनीखेत निवासी अनूप सिंह जीना ने बताया, कि क्षेत्र में आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार की लगातार बढ़ती सक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.