Nainital News: सिंगल यूज प्लास्टिक का किया निस्तारण
नैनीताल, अगस्त 12 -- Nainital News: भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को जिले की ग्राम पंचायतों व पंचायती राज विभाग की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 52 स्थानों पर सफाई कर सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट एवं अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र किया गया। जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया कि ग्रामीण एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में विभागीय कार्मिकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पौड़ी मे निकाली स्वच्छता रैली, प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड का द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.