Nainital News: साह चौधरी समाज ने मां के सम्मान में रोपे पौधे
नैनीताल, अगस्त 9 -- Nainital News: नैनीताल। मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए साह-चौधरी समाज ने रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। होटल फेयर लाइट ट्रेल्स, टांकी बैंड, मल्लीताल में आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों ने फलदार और छायादार पौधे रोपे। यहां अध्यक्ष मनोज साह, सचिव शैलेंद्र चौधरी, हितेश साह, अमिता साह, भारती साह, मयंक साह, हर्षित साह, ममता साह, ज्योति, अखिल साह, किशन लाल साह, मोहित लाल साह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.