नैनीताल, नवम्बर 4 -- Nainital News: नैनीताल। सात नंबर-बोरा प्वाइंट मार्ग के आपदा से क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर विधायक सरिता आर्या ने बुधवार को डीएम ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि भारतीय शहीद सैनिक स्कूल से स्टाफ हाउस होते हुए सात नंबर और बोरा प्वाइंट को जोड़ने वाले मार्ग पर भूस्खलन और भू-धंसाव से आवाजाही प्रभावित है। साथ ही मार्ग के नीचे स्थित आवासीय भवनों को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने डीएम से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कराने और आपदा मद से धनराशि उपलब्ध कराकर लोनिवि के माध्यम से मार्ग का पुनर्निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Nainital News: अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त छह कार्यों के लिए 11.33 लाख का बजट मांगा विधायक ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में सीएम से भी वा...