Nainital News: साढ़े आठ घंटे बिजली गुल रहने से लोग रहे परेशान
नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के सीम और तोक ढोन में गुरुवार को साढ़े आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से 70 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली गुल रही। ग्रामीण राजेंद्र सिंह और राजेंद्र जोशी ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को देने के बावजूद देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। उन्होंने ऊर्जा निगम से व्यवस्था में सुधार करने और क्षेत्र में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं ऊर्जा निगम के जेई गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि फ्यूज जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.