Nainital News: सहकारी समिति गरमपानी में निदेशक ने पुराने प्रस्तावों की समीक्षा की
नैनीताल, सितम्बर 23 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति गरमपानी के संचालन मंडल की ओर से नैनीताल जिला सहकारी बैंक की निदेशक मंजू जलाल का बुधवार को स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक में सहकारिता के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने के साथ ही पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों और उनपर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई।संचालन मंडल के सदस्यों ने भी प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। सदस्यों ने कहा कि बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बावजूद उन पर अमल नहीं होने से समिति के कामकाज पर असर पड़ रहा है। पिछले प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर संचालन मंडल के सभी सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- Haldwani News: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 2.75 करोड़ भुगतान की तैयारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.