Nainital News: सहकारिता ने शेयरधारकों को दी गतिविधियों और कार्यों की जानकारी
नैनीताल, अगस्त 22 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। समर्पण स्वायत्त सहकारिता तल्ला रामगढ़ की वार्षिक आम सभा बैठक शनिवार को विकासखंड रामगढ़ के सभागार में हुई। अध्यक्षता सहकारिता की अध्यक्ष आनंदी देवी हरनवाल ने की।बैठक में बिजनेस प्रमोटर्स ने सहकारिता के आय-व्यय एवं लेखा-जोखा का विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही सहकारिता की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों और कार्यों की जानकारी शेयरधारकों को दी गई। मंचासीन पदाधिकारियों ने सहकारिता की गतिविधियों, महिला समूहों की भूमिका और विकास कार्यों को लेकर अपने विचार रखे। अंत में अध्यक्ष आनंदी देवी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए वार्षिक आम सभा का समापन किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीप चंद्र आर्य, सहायक खंड विकास अधिकारी समीम अहमद, रीप ब्लॉक के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.