नैनीताल, अक्टूबर 23 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट और रोटरी क्लब नैनीताल की पहल पर ग्राम सभा सलड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिनगर में नवनिर्मित कक्षा कक्ष का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण को सुसज्जित करने के साथ ही आधुनिक पठन-पाठन सामग्री भी विद्यालय प्रबंधन को सौंपी गई। नवनिर्मित कक्षा-कक्ष एवं बुनियादी सुविधाओं का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, रोटरी क्लब नैनीताल की अध्यक्ष शिवांगी शाह और सचिव विनोद दुआ ने किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने रोटरी क्लब नैनीताल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, कि सरकारी विद्यालयों के विकास में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल और विधायक प्रतिनिधि...