Nainital News: सरस्वती स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक बैठक में बांटा लाभांश
नैनीताल, अगस्त 10 -- Nainital News: गरमपानी। महिला सभागार खैरना में सोमवार को सरस्वती स्वायत्त सहकारिता गरमपानी की वार्षिक बैठक हुई। जिसका शुभारंभ प्रधान संगठन के अध्यक्ष जेडी कत्यूरा ने किया। इस दौरान एबीडीओ उमेश सनवाल ने एनआरएलएम आरईपी परियोजना के संबंध में जानकारी दी। ग्रामोत्थान से आजीविका समन्वयक महेश पुरी ने महिलाओं और ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान सीएलएफ से जुड़े सदस्यों को 70,800 रुपये का लाभांश वितरित किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी गणेश कुमार, अनिल ठुयाल, प्रमोद चौहान, बलविंदर सिंह, विशाल कुमार, विपिन जोशी, उमेश बिष्ट, राजेंद्र कुमार, मंजू बिष्ट और नवीन कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.