Nainital News: समूह गान में जीआईसी ताड़ीखेत, नृत्य में जीआईसी जीतुवापीपल अव्वल
नैनीताल, सितम्बर 24 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में 18वीं ब्लॉक स्तरीय संस्कृत स्पर्धा जारी है। दूसरे दिन गुरुवार को सीनियर वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में ब्लॉक के 12 विद्यालयों के 80 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।शुभारंभ मुख्य अतिथि कनिष्ठ प्रमुख लीलाराम, पूर्व प्रधानाचार्य माधो सिंह बोहरा, एसएमसी अध्यक्ष जानकी देवी, प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने किया। समूह गान में राजकीय इंटर कॉलेज ताड़ीखेत, समूह नृत्य में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जितुवापीपल, वाद-विवाद में कमलेश्वर वेद विद्यालय बेतालघाट, आशु भाषण में राजकीय इंटर कॉलेज लोहाली, श्लोक उच्चारण में राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट और संस्कृत नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज गरजोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.