Nainital News: समझौते के बाद फिर भिड़े दो पक्ष, पांच के खिलाफ कार्रवाई
नैनीताल, अक्टूबर 7 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला कोतवाली पहुंच गया। चार दिन पहले हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन मंगलवार रात एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से कोतवाली में तहरीर देकर एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार बीती चार अक्तूबर को अयारपाटा क्षेत्र में देवराज सिंह की कुछ युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। विवाद के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे थे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात किसी बात को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.