Nainital News: सभासदों ने आरटीआई के तहत पालिका से मांगी जानकारी
नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। लेक ब्रिज चुंगी के वाहन पास जारी करने के मामले में सभासदों ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम-2005 के तहत पालिका से जानकारी मांगी है। सभासदों ने लेक ब्रिज वाहन पास जारी करने के संबंध में हाईकोर्ट के आदेश की प्रति, वर्तमान में वाहन पास बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज, आदेश एवं दिशा-निर्देशों की छायाप्रति उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही नोटरीकृत शपथ-पत्र किन परिस्थितियों में लिया जा रहा है, उसके संबंध में जारी आदेश और निर्देशों की प्रति उपलब्ध करने की भी मांग की है। नैनीताल क्षेत्र के बाहर के उन वाहनों से जुड़े अभिलेख और पत्रों की भी जानकारी मांगी गई है, जिनके लेक ब्रिज पास जारी किए गए हैं। जानकारी मांगने वालों में सुरेंद्र कुमार, रमेश प्रसाद, भगवत रावत, गजाला कमाल, काजल आर्य, अंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.