नैनीताल, जुलाई 8 -- Nainital News: नैनीताल। पर्यटन सीजन में शहर के प्रमुख मार्गों पर पर्यटकों के वाहनों को बीच सड़क पर रोककर होटल और अन्य सेवाओं की जानकारी देने की गतिविधियां फिर बढ़ने लगी हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कई स्थानों पर बार-बार जाम जैसी स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों ने इसे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाने वाला बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड, पुलिस सहायता केंद्र और तल्लीताल डांठ क्षेत्र में कई गाइड समूह बनाकर खड़े रहते हैं। जैसे ही पर्यटकों के वाहन पहुंचते हैं, उन्हें बीच मार्ग में रोककर होटल, टैक्सी और अन्य सेवाओं के लिए संपर्क करने का प्रयास किया जाता है। इससे पीछे चल रहे वाहनों की कतार लग जाती है और यातायात बाधित होता है। एसडीएम नवाजिश खालिक न...