Nainital News: सड़क की मांग को लेकर आज कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे कृष्णापुर के लोग
नैनीताल, अक्टूबर 6 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल के कृष्णापुर वार्ड में सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को 11वें दिन भी तल्लीताल डांठ पर जारी रहा। पूर्व सभासद समेत अन्य लोगों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन किया। क्षेत्रवासियों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाते हुए चेतावनी दी, कि मांग पूरी नहीं होने पर आज बुधवार को डांठ से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर घेराव किया जाएगा।कहा कि बीते दिनों विधायक सरिता आर्या और एसडीएम नवाजिश खलीक ने धरना स्थल पर पहुंचकर एक सप्ताह का समय मांगते हुए धरना समाप्त करने का अनुरोध किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया, लेकिन सांकेतिक धरना जारी रखने का निर्णय लिया। क्षेत्रवासी सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन धरने पर बैठ रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.