नैनीताल, सितम्बर 10 -- Nainital News: नैनीताल। मल्लीताल के गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में गुरुवार दोपहर सड़क किनारे हाईकोर्ट क्षेत्र निवासी रवि कुमार बेसुध और लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने उसे पहचान लिया और इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद युवक का बीडी पांडे अस्पताल में उपचार कराया गया। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के नशे में गिरने बेसुध होने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...