नैनीताल, अगस्त 31 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मंडल मुख्यालय से सटे भूमियाधार गांव में मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अक्सोड़ा वाहन मार्ग की बदहाली, अधूरी जल जीवन मिशन योजना, भूस्खलन और क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगामी चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।ग्रामीणों के अनुसार हर घर नल, हर घर जल योजना पिछले एक साल से अधूरी पड़ी है, जबकि दो वर्षों से इसका काम पूरी तरह ठप है। वहीं भूमियाधार-अक्सोड़ा वाहन मार्ग की करीब डेढ़ दशक से मरम्मत नहीं हुई है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि वाहन चलना तो दूर, पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों ने ...