नैनीताल, सितम्बर 2 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। सड़कों को 15 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त करने को लेकर डीएम ललित मोहन रयाल ने सड़क निर्माण एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने गड्ढा भरने को टेंडर जारी करने समेत सामग्री एकत्रित करने के लिए एजेंसियों को 15 सितंबर तक का समय दिया है।उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले की कई सड़कों में गड्ढे हो गए हैं और आवागमन की दृष्टि से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। शासन के निर्देश हैं कि वर्षा समाप्त होते ही अभियान चलाकर इन सड़कों को उनकी पूर्व स्थिति में बहाल किया जाए। ऐसे में लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंताओं एवं अधिशासी अभियंताओं निर्देश दिए हैं, कि जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को आगणन (एस्टीमेट) तैयार कर लिया जा...