Nainital News: सड़कों के पुनर्निर्माण और प्राधिकरण के नियमों में सरलीकरण की मांग
नैनीताल, अगस्त 20 -- Nainital News: भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। बताया कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्रों में आपदा के कारण कई मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री कैड़ा ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मद से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में मकान, दुकान एवं अन्य निर्माण कार्यों में प्राधिकरण के नियमों के कारण आ रही दिक्कतों को देखते हुए नियमों में सरलीकरण अथवा प्राधिकरण को समाप्त करने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: झील विकास प्राधिकरण के नियमों में सरलीकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.