Nainital News: संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखें पालिका कर्मी
नैनीताल, सितम्बर 3 -- Nainital News: भवाली। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नगर पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने बुधवार को नगर के सभी सात वार्डों का निरीक्षण कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों से बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बारिश के कारण जहां भी जलभराव, भूस्खलन, मलबा आने या अन्य आपदा की स्थिति बनी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर राहत और बचाव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान जेई सौरभ बिष्ट, मनोज तिवारी समेत पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में चार परिवारों को घर खाली करने का नोटिस, भवाली में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.