नैनीताल, नवम्बर 22 -- Nainital News: नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल के सदस्य राजेंद्र लाल साह का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, वे कुछ समय से बीमार थे । सामाजिक सरोकार से जुड़े साह ने श्री राम सेवक सभा के चुनाव अधिकारी के रूप में चुनाव भी संपन्न कराए थे| उनका निधन उनके घर पर हुआ, उनकी अंतिम यात्रा आज रविवार सुबह पाइंस श्मशान घाट के लिए निकली। श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह साह, संरक्षक घनश्याम लाल साह, अशोक साह, जगदीश बावरी, राजेंद्र लाल साह, बिमल चौधरी, विमल साह , अतुल साह, भुवन बिष्ट, राजेन्द्र लाल साह, मुकेश जोशी, हिमांशु जोशी, गिरीश जोशी, देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, विक्रम साह, दीपक साह, डॉ. ललित तिवारी आदि ने उनके निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...