नैनीताल, अक्टूबर 19 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। श्रीराम सेवक सभा नैनीताल का सोमवार को नवमी के अवसर पर स्थापना दिवस मनाया गया। वर्ष 1918 में इसी दिन सभा की स्थापना हुई थी। इस मौके पर आयोजित बैठक में मिष्ठान वितरण कर संस्था की ऐतिहासिक विरासत और योगदान को याद किया गया। सभा की स्थापना में स्वर्गीय दुर्गालाल साह खजांची और तत्कालीन मंत्री तुलाराम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्ष 1919 में स्वर्गीय चेतराम साह ने सभा भवन दान में दिया था। वर्तमान में अध्यक्ष मनोज साह और महासचिव जगदीश बवाड़ी संस्था की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। श्रीराम सेवक सभा शहर की प्राचीन धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं में शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: आज सिटी पैलेस से निकलेगी श्रीराम की भव्य शोभायात्रा संस्था फागोत्सव, श्री नंदा देवी महोत्सव और दशहरा ...