Nainital News: श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ गरमपानी रामलीला का समापन
नैनीताल, अक्टूबर 26 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ गरमपानी में आयोजित रामलीला का समापन हो गया। सोमवार को अंतिम दिन श्रीराम-रावण युद्ध और रावण वध का मंचन किया गया। अधर्म पर धर्म की विजय के प्रसंग के दौरान रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रावण वध के बाद भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। राज्याभिषेक का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचे। मंचन के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश दिया गया। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष आरडी जोशी, कार्यकारिणी अध्यक्ष त्रिभुवन पाठक, हितेश साह, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, अंकित साह, प्रताप गौणी और सुरेश तिवारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.