नैनीताल, नवम्बर 3 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के समर्थन में जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा मंगलवार को भवाली पहुंची। स्वामी सच्चिदानंद (चित्रगुप्त पीठ, मथुरा) के नेतृत्व में निकाली जा रही यह यात्रा मथुरा से हरिद्वार होते हुए उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक स्थलों से गुजर रही है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे यात्रा भवाली स्थित पूर्णिमा रेस्टोरेंट पहुंची। यहां रेस्टोरेंट के स्वामी गब्बर सिंह रावत, सुषमा रावत, बीपी जैन और संजय ठाकुर सहित अन्य लोगों ने स्वामी सच्चिदानंद का स्वागत किया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान कर प्रस्तावित मंदिर की आधारशिला का पूजन भी किया गया। इस मौके पर स्वामी सच्चिदानंद ने पूजा स्थल विशेष प्रावधान अधिनियम, 1991 को समाप्त करने, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े ...