Nainital News: श्रमिकों के कल्याण के लिए काम कर रही सरकार : कैड़ा
नैनीताल, अक्टूबर 30 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। धारी विकासखंड के लेटीबुंगा में शुक्रवार को श्रम विभाग की ओर से कैंप आयोजित किया गया। इसमें उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को खाद्य सामग्री, बच्चों की स्कूल किट सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित की गई। कैंप के माध्यम से क्षेत्र के 15 गांवों के श्रमिक लाभान्वित हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पहले क्षेत्र के ग्रामीणों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने और सामग्री प्राप्त करने के लिए हल्द्वानी जाना पड़ता था। इससे उनका समय और पैसा खर्च होता था। ग्रामीणों की इस परेशानी को देखते हुए लेटीबुंगा में ही विशेष कैंप आयोजित किया गया, ताकि श्रमिकों को गांव के नजदीक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.