Nainital News: श्यामखेत में हरे पेड़ काटने पर वन विभाग ने की चालानी कार्रवाई
नैनीताल, सितम्बर 9 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। श्यामखेत स्थित नेचर यू सोसाइटी में हरे पेड़ों के कटान की शिकायत सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए वन विभागीय टीम ने जांच शुरू की और संबंधित व्यक्ति का चालान किया।वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया, कि वन विभाग को श्यामखेत नेचर यू क्षेत्र में हरे पेड़ों को काटने की शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस पर संबंधित व्यक्ति का चालान किया गया। मामले में अभी विभाग की ओर से जांच की जा रही है। जांच में यदि वन नियमों का उल्लंघन या बिना अनुमति हरे पेड़ों का कटान पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में बिना अनुमति पेड़ों का कटान करना नियमों के विपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.