Nainital News: श्यामखेत में निशुल्क शिविर में 250 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच
नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: भवाली। श्यामखेत स्थित डीएसएस पाल नैनीताल पब्लिक स्कूल में बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सुपर स्पेशिएलिटी आईक्यू हॉस्पिटल, चिराग संस्था और श्री हरि डेंटल क्लीनिक के सहयोग से लगे शिविर में 250 लोगों की जांच कर मुफ्त दवाएं और परामर्श दिया गया। शिविर में डॉ. केतन आनंद, डॉ. नितेश तिवारी और डॉ. पुष्पेंद्र राव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवाएं दीं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट रहे। चेयरमैन डॉ. महेंद्र सिंह पाल और प्रधानाचार्य आशीष पांडे ने सभी संस्थाओं और चिकित्सकों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.